पब्लिक भारत डेस्क
मिर्ज़ापुर। यूपी में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐलान के बाद अब पुलिस ने अपराधियो के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दिया है।मिर्ज़ापुर में गैंगेस्टर अपराधी चुन्नू यादव के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार करोड़ छत्तीस लाख की अवैध संपत्ति को कुर्क किया। बता दे कि कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के अनगढ़ में पुलिस ने मिर्ज़ापुर के बड़े माफियाओं में से एक गैंगेस्टर अपराधी चुन्नू यादव के खिलाफ कुर्की की कारवाई करते हुए करोङो की संपत्ति कुर्क किया। गाजे-बाजे के साथ भारी संख्या में पहुची पुलिस ने अवैध तरीके से अर्जित भवन और जमीन को कुर्क किया।पुलिस द्वारा कुर्क की गयी संपत्ति की कीमत चार करोड़ छत्तीस लाख बताया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक चुन्नू यादव के खिलाफ अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज है।जिसमे हत्या पैसे की वसूली बलवा जैसे संगीन अपराध में मुकदमा दर्ज किया गया है।जून 2022 में गोलू पंडित नाम के युवक की हत्या में भी चुन्नू यादव का नाम सामने आया था। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशAugust 20, 2026निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
Breaking_NewsAugust 19, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsAugust 19, 2026बच्चों को बचाने के लिए 50 वर्षी व्यक्ति खुद नदी में, लापता
