अरविंद दुबे /गिरीश तिवारी
सोनभद्र। भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक आवश्यक कार्यशाला जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुयी कार्यशाला मे बतौर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यशाला कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार मौर्या ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण होंगे और जिले के सभी घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। घरों में तिरंगा पहुंचाने की तैयारी की गयी है। हर घर हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो इसके लिए भी व्यवस्था करायी गई है। हर बूथ और मंडल पर तिरंगा भाजपा कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के साथ शहीद स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। हर विधानसभा मे युवा मोर्चा द्वारा 11,12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। 12,13,14 अगस्त को शहीद स्मारकों पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे। 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका के रुप मे मनाया जायेगा। और कहा कि 14 अगस्त को युवाओं को विभाजन की विभाषिका को याद दिलाने के लिए प्रदर्शनी कार्यक्रम होंगे। इसमे सेल्फी विथ तिरंगा कार्यक्रम भी सोशल मीडिया पर चलाया जायेगा। कार्यशाला कि अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि आने वाले स्वतंत्रता दिवस को महापर्व के रुप मे मनाने के लिए केन्द्रिय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार 11 से 15 अगस्त तक कार्यक्रम निर्धारित किये गये है। जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा लगाने के लिए जिले मे लगभग 70 हजार झण्डा वितरण का लक्ष्य है। 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा। नव जवानों को यह बताना है कि 14 अगस्त को क्या हुआ था। जिलेें में प्रदर्शनी लगेगी और गोष्ठी होगी। इस मौके पर पूर्व सांसद रामशकल, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, अनिल सिंह गौतम, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, जीत सिंह, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, रंजना सिंह, अनिल सिंह, सुनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, कमलेश चौबे, पुष्पा सिंह, विशाल पाण्डेय सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
