रवि सिंह
दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में दोपहर 12:30 बजे खेत में रोपाई कर रहे, दो महिलाएं व एक युवक आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घायल हो गए।,जिसमें घायल एक महिला मनमती देवी 47 पत्नी रमेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं दूसरी महिला फूलपति देवी 42 वर्ष पत्नी स्वर्गी गया प्रसाद ग्राम दुम्हान को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां इलाज चिकित्सक द्वारा चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ निजी वाहन से युवक कामेश मोर्य 30 पुत्र जयप्रकाश कुशवाहा ग्राम रजखड़ को लाकर भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, गांव में आकाशीय बिजली की घटना सुनते ही लोग सहम गए।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास