रिपोर्ट रवि सिंह
सोनभद्र। हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाएगी। 13, 14 और 15 अगस्त को सभी घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा, शनिवार को दुद्धी मण्डल की भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान दुद्धी मण्डल प्रभारी जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने कहा कि दुद्धी विधानसभा के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और लोगों के घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। युवा मोर्चा के द्वारा 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। 14 अगस्त को युवाओं को विभाजन की विभीषिका याद दिलाई जाएगी और मौन मार्च निकाला जाएगा। वही दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी रहे श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि आजादी का पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी गणतंत्र का बड़ा पर्व है। यह दोनों त्योहार हमारे लिए सर्वाधिक महत्व के हैं। यदि पड़ोसी देशों में देखें तो उन देशों में लोकतंत्र की हालत दयनीय है। यह हालत इसलिए होती है क्योंकि उनके समाज में इस प्रकार की चेतना जगाने के लिए राष्ट्रवादी दलों का अभाव है और उनकी दुर्दशा हुई।

हर घर तिरंगा कहा कि यह अभियान पार्टीगत कार्यक्रम के बजाय राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होकर आमजन का कार्यक्रम रहेगा।नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन व पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कहा, ”तिरंगा हमारा गौरव है। यह हर भारतीय को एकजुटता के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने लोगों से 13-15 अगस्त के दौरान अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और ”हर दिल में देशभक्ति की भावना जगाने के इस अभियान का हिस्सा बनने” का आग्रह किया। तथा लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीर साझा करने की अपील किया ।इस दौरान इस अभियान के संयोजक मण्डल उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल सह संयोजक पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल को बनाया गया। बैठक समाप्ति के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे सुरेंद्र प्रताप सिंह व वरुण जौहरी के पिछले दिनों निधन होने के कारण 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यशाला का संचालन मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण सिंह ने किया।बैठक में मुख्यरूप से अनिल गुप्ता, जितेंद चन्द्रवँशी शिवशंकर गुप्ता, विनोद जायसवाल, दीपक शाह,राहुल अग्रहरी, मनोज तिवारी, मनीष जायसवाल,मीरा सिंह गोंड़,रेणु देवी, संदीप जायसवाल,गोपाल सोनी,गोरखनाथ अग्रहरी,अरुण साहनी,दीवान सिंह गोंड़,राफे खान, अजय चन्द्रवँशी, विकास मद्देशिया,सतीश सोनी, निरंजन जायसवाल,धरमु जी, प्रदीप शर्मा रमाशंकर गुप्ता, अनिल कुशवाहा, पंकज अग्रहरी,सभासद धीरज जायसवाल,निरंजन गुप्ता, पीयूष कसेरा, सत्यम कश्यप, राजन अग्रहरी मन्नू सिंह, आनंद अग्रहरी योगेश यादव प्रवीण जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
