सोनभद्र। श्रावण मास 2024 में कांवड यात्रा/सुचारू आवागमन/नगर में छुट्टा पशुओं से हो रही गन्दगी को दृष्टिगत नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा नगर क्षेत्र में खुला विचरण कर रहे गोवंशों को पकड़वाकर गौशाला में संरक्षित करने का विशेष गौ संरक्षण अभियान विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में चलाया गया। इस दौरान अधिक संख्या में गोवंशों को गौशाला में संरक्षित किया गया।

कुछ लोगों के पालतू गोवंश भी नगर क्षेत्र में खुला विचरण करते हुए पाये गये उन लोगों से अब तक रू0 21300.00 (इक्कीस हजार तीन सौ) अर्थदण्ड की वसूली भी की गयी है। अधिशासी अधिकारी द्वारा लोगों से अपील किया गया कि अपने पालतू गोवंश/पशु किसी भी दशा में नगर क्षेत्र में खुला विचरण के लिए न छोड़ें। यदि किसी का भी पशु/गोवंश खुला विचरण करते पाया गया तो उनसे भारी जुर्माना वसूल करने के साथ ही अन्य विधि संगत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी।

Author Profile

Latest entries
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक