संवाददाता–संजय सिंह
सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा सोनभद्र में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो एवं बाजार में रैली निकाली गयी जिसमें नगरवासियों से अनुरोध किया गया कि आज दिनांक 13 अगस्त 2024 से दिनांक 15 अगस्त 2024 तक अपने-अपने घरों के छत, बालकनी, आंगन इत्यादि जगहों पर तिरंगा झंडा लगाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान करें एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ को बहुत ही हर्सोल्लास से मनाया जाए। जिसमें सभी सदस्यगण, कर्मचारी एवं स्थानीय निवासी सम्मलित रहें। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री ओम प्रकाश यादव व वार्ड के सदस्य श्री सूरज चन्द्रवंशी, रूपेश कुमार, हिमांशु खत्री, पूनम देवी, अजय सिंह, विशाल सिंह, अशफाक कुरैशी, मनोज, निर्मल एवं नगर पंचायत कर्मचारी शितला प्रसाद, रामराज, नवल कुमार सोनी, अवनीश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, शहाबुद्दीन, आदित्य कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
