(रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एसओजी/ सर्विलांस टीम व चोपन प्लिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शनिवार को समय 18.30 बजे वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर परासपानी चोरपनिया जंगल के मोड़ के पास से एक KIA Carnes कार संख्या OD 15 Y 6762 की डिग्गी में 02 बोरे में छिपाकर उड़ीसा प्रान्त से गांजा ले जा रहे कुल 76 किग्रा 500 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत रुपया 12 लाख) के साथ 03 नफर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों श्रीराम शाहू पुत्र लक्ष्मन शाहू निवासी ग्राम ऐलापाली टाटर किला, थाना बाउनसुनी, जनपद बौद्ध (उड़ीसा) उम्र करीब 26 वर्ष,परिक्षित बारिख पुत्र शंभू बारीख (तेली) निवासी ग्राम बुरामाल, थाना बाउनसुनी, जनपद बौद्ध (उड़ीसा) उम्र करीब 32 वर्ष,चिंतामणि खटुआ पुत्र गणेश शाहु निवासी ग्राम ऐला पाली टाटर किला, थाना बाउनसूनी, जनपद बौद्ध उड़ीसा उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु०अ0सं0-199/2024 धारा 8/20/2960 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त बरामद गांजा का आर्डर 03 व्यक्तियों ने क्रमशः गोरेलाल उर्फ बाबूलाल केशरवानी निवासी घटवा तरौली करछना प्रयागराज, राम दरस मालवीय निवासी ग्राम तीता बरया, थाना हलिया, मिर्जापुर, अभय मालवीय पुत्र राम दरस मालवीय निवासी मिर्जापुर दिया था। जिसे हम तीनों लोग उड़िसा से गांजा ले जाकर उन लोगों को डिलीवरी करना था लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिस द्वारा पकड़े गए। गोरेलाल उर्फ बाबूलाल केशरवानी निवासी घटवा तरीली करछना प्रयागराज,राम दरस मालवीय निवासी ग्राम तीता बरया थाना हलिया मिर्जापुर, अभय मालवीय पुत्र राम दरस मालवीय निवासी मिर्जापुर। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार चौरसिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, निरीक्षक श्री राम स्वरुप वर्मा, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र निरीक्षक श्री इरफान अली, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र,उनि0 श्री नागेश सिंह, प्रभारी सर्विलांस, जनपद सोनभद्र,हे०का0 सतीश पटेल, हे0का0 संजय चौहान का0 रितेश पटेल का0 प्रेम कुमार चौरसिया का0 जय प्रकाश सरोज,एसओजी टीम जनपद सोनभद्र, का0 रितेिश गौड़, का0 चन्द्रजीत यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
