ओबरा,सोनभद्र : (राकेश पाठक)
जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल दिशा निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध एसबीएमएल 12 बोर बंदूक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है,मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 दिसंबर को ग्राम परसोई से सोमारू अगरिया को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध बंदूक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह इस बंदूक का इस्तेमाल जंगली जानवरों के शिकार के लिए करता था.गिरफ्तार अभियुक्त सोमारू अगरिया (42 वर्ष), ग्राम परसोई, थाना ओबरा से है ,पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
