अरविंद दुबे गिरीश तिवारी
सोनभद्र:- मांची थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0-56/2024 धारा- 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट व थाना रामपुर बरकोनिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-62/2024 धारा 3/5ए/8 गौ वध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त जगप्रसाद गोड़ उर्फ मुलायम गोड़ पुत्र स्व0 वंशी गोड़ निवासी ग्राम करौदिया, थाना रामपुर बरकोनिया, लगातार फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था,अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज से पुलिस द्वारा वांछित/फरार 25000 रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त जगप्रसाद गोड़ उर्फ मुलायम गोड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
