संवाददाता–संजय सिंह
चुर्क सोनभद्र हर वर्षो की भांति इस वर्ष भी सर्ग फाउंडेशन द्वारा जेपी सीमेंट फैक्ट्री से सर्किट हाउस टोल प्लाजा तक साइकिल रेस का आयोजन किया गया था यह आयोजन स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक अभिनव प्रयास था जिसमें 25 लोगों ने भाग लिया सर्ग फाउंडेशन द्वारा साइकिल रेस निकलने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ बनाना और अधिक से अधिक लोगो को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है मुख्य अतिथि नगर पंचायत चुर्क अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव व पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा हरी झंडी दिखा कर रेस का शुभारंभ किया साईकिल रेस चुर्क फेक्ट्री गेट से सर्किट हाउस होते पुनः चुर्क फैक्ट्री गेट पर समाप्त हुई प्रतियोगिता में नई बाजार निवासी अशरफ ने प्रथम, ग्राम बबुरा के संदीप ने द्वितीय तथा चुर्क के ओम प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नगर पंचायत चुर्क के चेयरमैन प्रतिनिधि श्री ओम प्रकाश ने पदक प्रदान किए।इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और नियमित व्यायाम के महत्व को बताना था। साइकिल चलाने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है। सर्ग फाउंडेशन के सह-संस्थापकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने की प्रेरणा मिलेगी। साईकिल रैली कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, सर्ग फाउंडेशन के सह-संस्थापक प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, एवं सिद्धार्थ शेखर तथा संस्था के सदस्य सूर्यकांत द्विवेदी, विजय श्रीवास्तव, आलोक सिंह एवं श्री सूर्यमणि मिश्रा ,सिर्द्धार्थ कुमार, अंशु खत्री,सन्तोष यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
