डाला/सोनभद्र(राकेश पाठक):- चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा में विवाहिता का अपने घर के बडेर में फांसी पर लटकता शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है मिली जानकारी के अनुसार विफनी उम्र 20 वर्ष पत्नी वीरेंद्र गोंड जो कि अपनी सास ससुर से अलग होकर कच्चे मकान में रहती थी उसका शव बुधवार की सुबह उसी के कच्चे मकान के बड़ेर से लटकता हुआ पाया गया । स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतका सिलाई का काम करती थी उसका पति अहमदाबाद कमाने गया हुआ है जिसकी सूचना उसे दे दी गई है वहीं सूचना पर पहुंची चोपन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
