डाला/सोनभद्र(राकेश पाठक): – ओबरा विधानसभा क्षेत्र के डाला बारी शिव मंदिर परिसर में बुधवार को
प्रदेश के समाज कल्याण/ अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने अपनी धर्मपत्नी लीला देवी चोपन ब्लाक प्रमुख के संग क्षेत्र के गरीब जरुरमंदों में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी सहभोज व कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जनपद मे पड रही भीषण ठंड व शीतलहर को देखते हुए निर्धन,असहाय वृद्ध जन, विकलांगों में कंबल वितरण के साथ खिचड़ी सहभोज कराया गया,राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदिवासियों गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जरुरमंदों को इन योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है भीषण ठंड व शीतलहर को देखते हुए निर्धन,असहाय वृद्ध जन, विकलांग में कंबल वितरण कराया जा रहा है। तकरीबन 300 कंबल ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी मे वितरण किया गया है इस अवसर पर इस अवसर पर ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, उमेश सिंह पटेल, गुड्डू सिंह,टाटा चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार