चुर्क/सोनभद्र(संजय सिंह):-चुनार चोपन रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट मे एक युवक की मौत हो गई जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। हादसा चुर्क चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 की है। सोमवार सुबह चुनार चोपन रेल ट्रैक पर चुर्क चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू किया। पड़ताल के बाद युवक के शव की पहचान हो सकी है। उसकी पहचान रिपु मौर्या (30वर्ष) पुत्र लाल बाबू मौर्या निवासी वार्ड नंबर 6 नगर पंचायत चुर्क के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी पर भेजा है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार