ड्राइवर को आई झपकी,अमवार तिराहा के पास हुआ हादसा,
दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह) -अमवार तिराहे के पास सोमवार तड़के सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा, जिससे घर की बाहरी दीवार टूट गई और अंदर का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर के लोग अंदर नहीं थे, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार में था और ड्राइवर को झपकी आ रही थी। इसी कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे घर में जा टकराया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पास में बनी नगर पंचायत की बड़ी नाली में ट्रक का पहिया फंस गया, जिससे वह फरार नहीं हो सका।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को पकड़ लिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रक कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
