दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)-विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायतो में हो रहे आवास सर्वे में मनमानी पुर्ण कार्य किये जाने के सम्बन्ध में आज बृहस्पतिवार को प्रधान संघ ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा है ।दिए ज्ञापन में अवगत कराया है कि पुर्वक संज्ञान में लाना है कि शासन के निर्देशानुक्रम में वर्तमान समय गरीब व पात्र व्यक्तियों का आवास कार्य का सर्वे चल रहा है परन्तु आवास सर्वे में लगें अधिकारीयों / कर्मचारियों द्वारा अपने सुविधानुसार कोरम पुर्ण करने हेतू कार्य किया जा रहा हैं उनका न तो ग्राम पंचायत में समय से जाने का न ही समय से आने का कोई समय है। जिससे आम ग्रामिण जनमानस काफी परेशान हाल है ,सर्वे में लगे कर्मचारीयों का कोई निश्चित समय निश्चित दिन न होने से हम ग्राम प्रधानो के ऊपर जन मानस काफी आक्रोशित भी है ।
उन्होंने जिलाधिकारी से ग्राम पंचायतो के आवास कार्य में लगे सर्वे अधिकारीयो/कर्मचारीयों का निश्चित समय / दिन निर्धारित करने की मांग किया है जिससे पात्र लाभार्थी का चयन आसानी से हो सकें।इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष गूंजा देवी सीता जायसवाल त्रिभुवन यादव शिवकुमार विदवंत घसिया प्रतिमा देवी अंजना देवी आदि उपस्थित रहे ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
