दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह, गिरीश तिवारी):-विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में स्थित एक कुएं गिरने से मासूम बालक की मौत हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया ।घटना के बाबत जानकारी में मृतक के दादा ने बताया कि डेढ़ वर्षीय कृष्णा कुमार(नाती )पुत्र गोरखनाथ निवासी ग्राम सुखड़ा खेलते खेलते घर के बाहर स्थित कुएं के पास पहुंच गया और वह कुएं में गिर गया जिसकी कुएं में डूबने से मौत हो गई। जिस वक्त यह घटना घटी उस दौरान मृतक मासूम की माँ खाना बना रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया एवं पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
मासूम बालक की मौत से परिजनों सहित गांव में मातम छाया हुआ है, और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
