दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह, गिरीश तिवारी)-
दुद्धीनगर कस्बा के टीसीडी (रामलीला)खेल मैदान मंच पर आज सुबह 7 बजे एक 35 वर्षीय युवक का मृत अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया खेल मैदान पर सुबह मॉर्निंग वॉक एवं योगाभ्यास करने पहुंचे नगर वासियों की नजर जब मंच पर लेटे हुए व्यक्ति पर पड़ी तो उन्होंने देखा कि उसके पास एक महुआ वाली शराब की बोतल है और कुछ दवा इलाज के कागजात सहित कपड़े है ।
पर युवक के शरीर में किसी प्रकार की कोई भी गतिविधि या हलचल प्रतीत नहीं हो रही थी । नगर वासियों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दिया ,सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मृतक युवक की जांच पड़ताल किया ,तो उसके पास मिले आधार कार्ड, वोटर कार्ड से मृतक युवक की पहचान श्यामलाल गौड़ 35 वर्ष पुत्र गंभीरा सिंह गौड़ ग्राम धूमा थाना विंढमगंज के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की सूचना धुमा ग्राम प्रधान एवं परिजनों को दिया, एवं शव को कब्जे मिले पंचनामा कर पीएम के लिए मर्चरी भेजवा दिया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
