दुद्धी /सोनभद्र (रवि सिंह, गिरीश तिवारी)-रक्तवीर अफसार रजा ने जरूरतमंद बच्चे के लिए 24वां रक्तदान किया है। यह रक्तदान दुद्धी ब्लड सेंटर में किया गया है।
अफसार रजा उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक हैं और उन्होंने 6 वर्षीय आरसी निवासी बीरबल झारखंड को O+ ब्लड दान किया है।
उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट पिछले कई सालों से जरूरतमंद लोगों को निशुल्क और निस्वार्थ रक्तदान की सेवा दे रही है। इस संस्था ने अब तक लगभग 800 से ज्यादा लोगों को रक्त उपलब्ध करवाया है।
अफसार रजा ने कहा कि संस्था कई सारे लोगों की मदद के लिए कदम उठा रही है और यहां के लोगों से बहुत ही सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम लोगों के सहयोग से इस काम को अच्छे से कर पा रही हैं।
इस मौके पर उम्मीद फाउंडेशन के सदस्य अफरोज शाह, रामबाबू एल टी राकेश तिवारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
