सोनभद्र(अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)- पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण मे मादक पदार्थ नाजायज गांजा की तस्करी के सम्बन्ध मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज व जनपद सोनभद्र की एस0ओ0जी0 पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ गांजा की उड़ीसा से तस्करी करते हुए अभियुक्त शशिकान्त सिंह पुत्र सुरेश प्रताप सिंह ग्राम तारापुर पो0 टिकरी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष ,दिव्यांशु सिंह पुत्र सुनील उर्फ बच्चा सिंह पता नुआंव थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष,अंकित सिंह पुत्र अजय सिंह पता नुआंव डाफी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष व अमित सिंह पुत्र स्वयंप्रकाश सिंह पता तारापुर पो0 टिकरी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष को शुक्रवार को रात 10.45 बजे घटनास्थल लोढी मम्मी के ढाबा के पास से वाहन संख्या UP 65 BU 6847 अर्टिगा व UP 65 FF 6304 वेन्यू कार के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 33 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ एवं अभियुक्तो द्वारा उड़ीसा से नाजायज गांजा अपने चार पहिया वाहनों से तस्करी कर के लाया जा रहा था जहां से अभियुक्तो द्वारा गांजा लिया गया था उससे सम्बन्धित अभियुक्त की तलाश की जा रही है। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-190/2025 धारा 8/20,29,60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास