सोनभद्र: (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा आयोजित बजट संगोष्ठि भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुयी संगोष्ठी में बतौर मुख्यअतिथि प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल जी मौजूद रहे। संगोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि रविन्द्र जायसवाल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी, जिला प्रभारी अनिल सिंह ने दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित कर किया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
केन्द्रीय बजट विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य रखता है- रविन्द्र जायसवाल
योगी सरकार ने 6 करोड लोगो को निकाला गरीबी रेखा के बाहर- रविन्द्र जायसवाल
बजट मे हर वर्ग और हर क्षेत्र को किया फोकस- रविन्द्र जायसवाल
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि केन्द्रिय बजट 2025-2026 जन, जन के उत्थान ,देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति अमृत काल की अभिव्यक्ति को पूर्ण करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा कि बजट मे आयकर नियमों मे छूट,नये संस्थानों के सृजन, शहरों के समृद्धि तथा आम आदमी की आय को बढ़ाने, सरकार की योजनाओं से गरीबों किसानों, महिलाओं, मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार ने बजट मे व्यवस्था बनाई है। जिससे लोगों की आय बढ़ेगी और जीवन स्तर उठेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है। भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत तथा विकास कार्य बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। योगी सरकार ने 9वां बजट शुक्रवार को पेश किया वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश सरकार के इतिहास के सबसे बड़ा 8 लाख 8 हजार 7 सौ छत्तीस करोड का बजट पेश किया यह बजट गरीब अन्नदाता किसान युवा और महिला उत्थान को समर्पित है। पिछले 8 वर्षाे मे योगी सरकार ने 6 करोड लोगो को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। यह बजट प्रदेश के हर वर्ग व हर क्षेत्र पर फोकस किया गया है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित है आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है यह बजट में आउट सोर्स कर्मियों के वेतन वृद्धि के साथ आउटसोर्स सेवा नियम का गठन सराहनीय है। संगोष्ठी मे आये सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया व सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में मुख्यरुप से जिला प्रभारी अनिल सिंह, सोनभद्र/मिर्जापुर सहकारी बैंक चेयरमैन जगदीश पटेल, पूर्व सांसद रामशकल जी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, क्षेत्र अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा काशी अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, रंजना सिंह, जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, शंम्भू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, नार सिंह पटेल, बृजेश श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, शिवनाथ जायसवाल, रामबली मौर्या, सीमा गुप्ता, दिलिप चौबे, कमलेश चौबे, रजनीश रघुवंशी, सुनिल सिंह, मनोज सिंह, गुडिया तिवारी, रुबी गुप्ता, मीनू चौबे, मंजू गिरी एवं सभी मण्डल अध्यक्ष, प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
