सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-जिले में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बार स्थानांतरण की लहर आरक्षी (कांस्टेबल) और मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) स्तर तक पहुँची है।

शासन के निर्देश पर यह कदम पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन मे उन पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है, जिन्होंने एक ही स्थान पर कार्यरत रहते हुए स्थान परिवर्तन की शर्तों को पूरा कर लिया था।

इस प्रक्रिया में 191 की संख्या में आरक्षी व मुख्य आरक्षी अन्य थानों व पुलिस चौकियो पर स्थानांतरित किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।

इससे पुलिस विभाग में नई ऊर्जा का संचार होगा और जिलों में संतुलित जनशक्ति व्यवस्था स्थापित की जा सकेगी।


Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
