ओबरा, सोनभद्र(गिरीश तिवारी)- सोमवार को ओबरा की सड़कों पर जब इंजन गरजे और नारों की गूंज उठी, तब यह साफ़ हो गया कि भाजपा युवा मोर्चा के जज़्बे के आगे गर्मी भी पसीना-पसीना हो गई।
जिला अध्यक्ष विशाल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में राम मंदिर से निकली बाइक रैली ने ओबरा की जनता को यह बताने का काम किया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 वर्ष सिर्फ़ आंकड़े नहीं, विकास की गवाही हैं। अरविंद सोनी, मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में शुरू हुई इस रैली के संयोजक और ओबरा विधानसभा प्रभारी संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से कहा, “जनहित की योजनाओं से प्रदेश में हर वर्ग तक पहुंच बनाई है। आज यूपी, योगी मॉडल पर चलकर पूरे देश के लिए रोल मॉडल बना है।” रैली राम मंदिर, सुदामा पाठक, डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए दादा उन से पुनः राम मंदिर लौटकर सम्पन्न हुई। जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए । इस रैली में मौजूद रहे: रंजना सिंह, शिवनाथ जायसवाल, रमाशंकर द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह नन्हे, पवन मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, रोशन सिंह, अनुज त्रिपाठी, अमित गुप्ता, और भाजपा के अनेक ज़मीनी कार्यकर्ता, जो विकास की मशाल लेकर जन-जन तक पहुंचे।बाइक रैली न सिर्फ़ राजनीतिक संदेश थी, बल्कि यह एक युवा हुंकार भी थी कि
“भविष्य हमारा है, और हम इसे रचने निकले हैं!”
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार