सोनभद्र में खनन कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पत्थर खदान में ब्लास्टिंग के वक्त धमाका इतना तेज हुआ कि वहां काम कर रहे मजदूर और एक पेट्टीदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पत्थर खदान इलाके में यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, खदान में पत्थर निकालने के लिए ब्लास्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान धमाके की चपेट में आकर एक मजदूर और एक पेट्टीदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत ही उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ब्लास्टिंग नियमों के मुताबिक की गई थी या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खदानों में अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है, और यही वजह है कि ऐसे हादसे बार-बार सामने आते रहते हैं। इस संबंध में खनीज विभाग के अधिकारीयों का कहना है की मामले की जांच की जा रहीं है अगर कमिया मिलेगी तो उचित कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
