दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-कस्बे के वार्ड 10, डिवहार बाबा धाम के पास संचालित दुद्धी पब्लिक स्कूल में 13वें वार्षिकोत्सव का रंगारंग आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र मौर्य व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।शुभारंभ के पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीतों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे सभागार तालियों से गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महेन्द्र मौर्य ने कहा, “बच्चों में संस्कार और गुणवत्तापरक शिक्षा देना हर विद्यालय का मूल उद्देश्य होना चाहिए। यह विद्यालय इस दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रहा है।”उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि यहीं से देश का भविष्य आकार लेता है। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिक्षा के बल पर ही विवेकानंद ने विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया। आज के छात्रों को भी लक्ष्य निर्धारित कर उसी निष्ठा से आगे बढ़ना चाहिए।”

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों की बौद्धिक क्षमता को विकसित करने हेतु विद्यालय में नियमित रूप से प्रतियोगी परीक्षाएं व अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ कराई जाती हैं। इससे विद्यार्थियों में अध्ययन के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में रुचि उत्पन्न होती है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक कृष्ण कुमार ने मुख्य अतिथियों और अभिभावकों को अंगवस्त्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “हम शिक्षा के क्षेत्र में सामूहिक सहयोग से उत्तरोत्तर प्रगति कर रहे हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। इस सत्र से विद्यालय की फीस एकमुश्त निर्धारित की गई है, जिसके उपरांत छात्रों को समस्त शैक्षणिक सुविधाएं बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जाएंगी। जहाँ अन्य निजी विद्यालयों में शिक्षा एक व्यापार बन गई है, वहीं हमारा विद्यालय अभिभावकों को राहत देने का प्रयास कर रहा है।”कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, कमल कुमार कानू, बलराम चंद्र, उषा यादव, लक्ष्मीणा पटेल, अनिल गुप्ता, डॉ. गौरव सिंह, दिलीप पाण्डेय, प्रभु सिंह, सुषमा, प्रेमचंद जयसवाल, राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, शिवदास, हरिकेश्वर, रीता अग्रहरि, सोनी, अनंत मिश्रा, निकिता जायसवाल, प्रियंका, विजय चौबे, मीना तिवारी, लक्ष्मी अग्रहरि, काजल शर्मा, पूजा, तबस्सुम नाज, मनीषा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
