रिपोर्ट अरविन्द दुबे /गिरीश तिवारी
सोनभद्र। ओबरा तहसील क्षेत्र में चल रहे पत्थर खदान अराजी सख्या 7407 के खिलाफ प्रार्थी अनिल सिंह पुत्र स्व० अमर बहादुर सिंह निवासी ओबरा ने अपने सहयोगी पट्टा धारक संतोष कुमार पुत्र माता प्रसाद मकान न. 15/160, वार्ड 13, चूड़ी गली के खिलाफ थाना समेत अन्य पुलिस अधिकारीयों के पास तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दोनों लोग साथ सहमति पत्र के अनुसार व साझेदारी अनुबंध के आधार पर पट्टे में 25 प्रतिशत, पट्टे सम्बन्धित सभी कार्यभार व अन्य और व्यवसायिक कार्य देखने का दायित्व ईमानदारी से निभा रहा है। खदान लीज होने के बाद से सभी कार्य व लेन देन सुचारू रूप से चल रहा था। आरोप है कि संतोष कुमार द्वारा विगत वर्ष कुछ आवश्यक कार्य बताकर हमारे हिस्से का पैसा अपने व्यक्तिगत कार्य में खर्च किए और कहा कि आगे इसका हिसाब करके आपके हिस्से का पैसा मै दे दूँगा।

चूँकि प्रार्थी खदान सम्बधित सभी कार्य देख रहा है इसी कारण बाजार की काफी देनदारियों हो गयी है। इस देनदारियों के कारण प्रार्थी काफी मानसिक परेशान रहने लगा, जब प्रार्थी को लगने लगा कि सब कुछ ठीक हो गया है तो प्रार्थी इनके भाई गोविंद अग्रहरी के नवाडा पेट्रोल पम्प पर 09 अप्रैल 2025 को हिसाब किताब के लिए संतोष कुमार से बात चीत करने गया लेकिन वह मेरे पैसे का हिसाब किताब नही करना चाह रहे है जिसके कारण वहाँ पर आपस में काफी बहस भी हुआ प्रार्थी फिर अपने हिस्से का पैसा लगभग 3500000/- माँगने लगा तो यह लोग कहने लगे कि कुछ नही मिलेगा जो करना है वह कर लों, फिर प्रार्थी वहाँ से मायूस होकर वापस अपने घर आ गया। प्रार्थी इनके इस कृत्य से काफी मानसिक रूप से परेशान हो गया है और समाज में इनके कारण हम प्रार्थी की काफी बदनामी भी हो रही हैं। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह से सीयूजी नम्बर पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि पट्टेदारी का मामला हैं जिमसें अनिल सिंह 25 % का हिस्सेदारी हैं जिसमे सन्तोष अग्रहरि द्वारा नही दिया जा रहा है जांच हेतु ओबरा इंस्पेक्टर को दिया गया हैं, पीड़ित ने मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।
Author Profile

Latest entries
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक