सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धोबही गांव में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बिना पूर्व अनुमति बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर दो गुटों के बीच तीखा मतभेद सामने आया। सरकारी भूमि पर प्रतिमा लगाए जाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रशासनिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रतिमा स्थापना से पहले किसी भी अधिकृत अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी, जिससे नियमों का उल्लंघन हुआ।प्रशासन और पुलिस की सूझबूझ से विवाद को शांत कराया गया और प्रतिमा को एक उचित स्थान पर स्थापित कर बाबा साहब की जयंती शांतिपूर्वक मनाई जा रही है।
फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है और मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधियों से दूर रहें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
