सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्हरिया स्थित रामपुर गांव में उस समय माहौल गरमा गया जब ग्रामीणों ने सुबह देखा कि गांव में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। ये घटना बीती रात की बताई जा रही है, जब गांव सो रहा था और अराजक तत्व अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे रहे थे।प्रतिमा के टूटने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई। बाबा साहब के अनुयायियों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोग इसे सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि अपनी अस्मिता और सम्मान पर हमला मान रहे हैं।

सूचना पर तत्काल रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है।घटना स्थल पर ग्रामीणों ने ‘जय भीम’ के नारे लगाते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। गांव में शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, हालांकि लोगों में गुस्सा साफ झलक रहा है।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 31, 2026मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी