दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा।श्री गुप्ता एक कार्यक्रम में ग्राम खजूरी आए हुए थे।विद्युत कर्मचारियों ने अवगत कराया कि प्रदेश में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. (42 जनपदों) में किए जा रहे बिजली के निजीकरण के निर्णय को व्यापक जनहित में निरस्त किए जाने की मांग की जा रही है,जिसको लेकर प्रदेश में लगातार धरना प्रदर्शन,विरोध प्रदर्शन आदि का कार्य किया जा रहा है।इस दौरान मनीष गुप्ता,कमलकांत पाठक,रामप्रकाश ,राजेश कुमार, सुशील कुमार ,अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
