दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में सोमवार की दोपहर 4:00 बजे एक युवक को गांव के ही कुछ मनबढ़ लोगों ने सड़क पर घर कर पिटाई कर दी गनीमत रही,कि उसी दरमियान अमवार चौकी पुलिस गुजर रही थी, जिसने तुरंत बी बचाव कर युवक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु भेजा वही मारपीट करने वाले एक युवक को पड़कर पुलिस चौकी ले गई।
जानकारी के अनुसार राकेश कुमार 32 वर्ष पुत्र अशोक कुमार ग्राम बघाडू जिन्हें गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया,जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है,घायल युवक के परिजनों ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे गांव के ही लोग दरवाजे पर आए और राकेश को धमकी भरे लहजे में खोजने लगे,जिन्होंने घर पर कुछ तोड़फोड़ भी किया और धमकी देते हुए चले गए, कुछ देर बाद राकेश जयसवाल विनोद मोड़ के पास कही से आ रहा था जिसे सभी लोगों ने घेराबंदी कर लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया,लड़ाई किस बात को लेकर हुई यह जानकारी नहीं हो सकी,कुछ ग्रामीणों का कहना था,कि दोनों बघाडू में जो कंपोजिट शराब की दुकान खुली है उसी के सामने बैठकर शराब पिया और किसी बात को लेकर दोनों में कहां सुनी हो गई जिससे नाराज दूसरे पक्ष ने युवक पर एकाएक धावा बोल दिया और उसे मारपीट कर घायल कर दिया, परिजनों के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है और कार्रवाई की मांग की गई है। गांव के सम्मानित जनों ने पुलिस से मांग किया है कि शराब दुकान के इर्द-गिर्द दुकानों पर लोग बैठकर शराब न पिए जिससे सामाजिक लोगों को परेशानी नहीं हो, और बेवजह सीधे-साधे लोगों को झगड़ा फसाद से बच सके।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार