सोनभद्र (गिरीश तिवारी,अरविंद दुबे)-जनपद के पुलिस चौकी सुकृत अंतर्गत मधुपुर बाजार के पास दो सड़क दुर्घटना में एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जब तक फायर बिग्रेड पहुंचती कार जलकर खाक हो गई। गनीमत यह थी कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस दुर्घटना से करीब 2 घंटे तक वाराणसी – शक्तिनगर राजमार्ग जाम हो गया। बीती रात आजमगढ़ निवासी अमीर चंद्र सोनकर अपने अपनी निजी कार् से अहरौरा, मिर्जापुर से बारात करके चोपन लौट रहे थे। तभी मधुपुर के दक्षिणी त्रिमुहानी के पास एक सड़क पर ट्रक खड़ी थी, जिसे वह देख नहीं पाए और कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस टक्कर से कार में आग लग गई और कार देखते ही देखते आग के गोले में बदल गई। कार सवार किसी तरह बाहर निकाल गए। जिससे उनकी जान बच गई। करीब 1 घंटे में फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक कार पूरी तरह चलकर खाक हो चुकी थी। इस दरमियान आग की लपटे पर बहुत ज्यादा थी जिससे करीब 2 घंटे तक आवागमन बिल्कुल ठप हो गया। पुलिस चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचकर कार को किसी तरह सड़क के किनारे हटवाया। तब आवागमन चालू हो सका।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
