अरविंद दुबे / गिरीश तिवारी
सोनभद्र, चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के जुगैल ग्राम पंचायत में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक दस वर्षीय मासूम बालक का शव गांव के ही खेत में पड़ा मिला। शव पर चाकू से गोदने के गहरे निशान थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कप्तान पुत्र हीरामणि (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शुक्रवार रात से ही घर से लापता था। सुबह ग्रामीणों को खेत में उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कालू सिंह, सीओ हर्ष पांडेय व स्थानीय पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन का कार्य शुरू हुआ। एएसपी ने बताया कि पीड़ित पिता हीरामणि की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट है कि हत्या चाकू से की गई है, लेकिन अभी यह सामने नहीं आ सका है कि मासूम की हत्या किसने और क्यों की। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए तफ्तीश में जुट गई है। गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
