चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट का DM ने फीता काटकर किये शुभारंभ

Share

गिरीश तिवारी /AKD

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज विकास खण्ड घोरावल अन्तर्गत ग्राम पंचायत तेन्दुहार (लाली) में चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ किये, इस दौरान एकीकृत बागवानी मिशन के अन्तर्गत विलुप्त हो रहे चिरौंजी पौधों के उत्थान हेतु आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला को जिलाधिकारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना तेन्दुहार गांव में हो जाने से कृषक बन्धुओं को चिरौंजी के गुठली का उचित मूल्य प्राप्त होगा, बिचैलियों की भूमिका कम होगी, उन्होंने कहा कि यह चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट संचालन हेतु ग्राम के स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध करा दी जायेगी, समूह द्वारा इस यूनिट का संचालन कर अपने आय में वृद्धि की जायेगी, उन्होंने कहा कि जिला उद्यान अधिकारी द्वारा चिरौंजी को उचित मूल्य पर खरीदनें का कार्य भी किया जायेगा, उन्होंने कहा कि वन विभाग व उद्यान विभाग द्वारा अभियान चलाकर अधिक से अधिक चिरौंजी के वृक्षों का रोपण करने का कार्य किया जाये और जनपद में इसी प्रकार से चिंरौजी के गुठली को साफ करने हेतु चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी की जाये, जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसके माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार मिल सकें और उनके जीवन स्तर में सुधर हो सकें, इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि चिंरौंजी के गुठली इकठ्ठा करने में लगी महिलाओं को चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट लगने से उनके गुठली से निकले चिरौंजी का उचित मूल्य प्राप्त हो, जिससे वे आत्मनिर्भर हो सकेंगें, यह यूनिट जब तक स्थापित नहीं हुईं थी, यहां पर चिरौजी के गुठलियों का दाम 100 से 200 रूपये प्रतिकिलो की दर से ही बाजार में बिचैलियों के माध्यम से बिक जाता था, अब उन्हें उनके उत्पादन का उचित मूल्य प्राप्त होगा, इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद कृषकों को चिरौंजी के बीज का वितरण भी किये, इस दौरान जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आम के वृक्ष का रोपण भी किये, इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी मेवालाल, खण्ड विकास अधिकारी घोरावल नितिन कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान सहित कृषक बन्धुगण उपस्थित रहें।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *