बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के पालचंद्रहा स्थित एक निजी आईटीआई स्कूल परिसर में बुधवार की रात शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दे कि आईटीआई परिसर में ही मृतक दीनबंधु साहू 45 पुत्र भगवान साहू निवासी परह राजपुर, थाना सालेपुर, कटक उड़ीसा रहता था। बुधवार की रात उसने पंखे के हुक में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। शिक्षक की मौत को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार की सुबह प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। प्रबंधक अवधेश यादव ने बताया कि दीनबंधु छुट्टी पर घर गए थे। 24 सितंबर को ही वापस आये थे। बुधवार सामान्य ढंग से रहे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि मृत अध्यापक के स्वजन को बुलाया गया है। मोबाइल काल डिटेल व प्रबंधक व शिक्षक के बीच हुई बातों की जांच होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
Breaking_NewsAugust 19, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsAugust 19, 2026बच्चों को बचाने के लिए 50 वर्षी व्यक्ति खुद नदी में, लापता
Breaking_NewsAugust 19, 2026रिहंद जलाशय में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप
