गिरीश तिवारी /AKD
सोनभद्र। लखनऊ में निजी विश्वविद्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब सोनभद्र में भी गूंज उठा है। घटना से आक्रोशित ABVP कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज में जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर ABVP कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और नारेबाजी करते हुए प्रतिनात्मक पुतला भी जलाया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि शैक्षिक भ्रष्टाचार और पुलिसिया दमन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व ABVP प्रांत कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी ने किया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे और विरोध स्वरूप पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शन कर रहें एबीवीपी के प्रांत कार्य समिति सदस्य अनमोल सोनी ने कहा कि लखनऊ के श्री रामस्वरूप विश्वविद्यालय देवा रोड लखनऊ में हुए छात्रों के साथ बर्बरता पूर्वक अत्याचार निन्दनीय है। बगैर मान्यता के छात्रों को चार वर्षों से परेशान किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस के दम पर जो यह बर्ताव किया गया है वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस बात को लेकर कार्यकर्ताओं ने आज पुलिस का पुतला फूंका और विरोध दर्ज कराया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयDecember 29, 2025राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में IEEE द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
सम्पादकीयDecember 28, 2025आठ दिनों से लापता नाबालिग बेटी, मां थाने के चक्कर काटने को मजबूर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश
सम्पादकीयDecember 28, 2025पुरातन और नूतन ही हमारी पहचान-भूपेश चौबे
सम्पादकीयDecember 28, 2025कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया