सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-
चोपन नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 मल्लाही टोला आश्रम रोड पर अच्छी हालत की आरसीसी सड़क तोड़कर दोबारा टेंडर निकालने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने और सरकारी धन की बर्बादी की ।

भाजपा नेता व पूर्व सभासद महेंद्र केसरी ने इसे जनता के पैसे का दुरुपयोग बताते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल का तर्क था कि सड़क मकानों से ऊंची हो गई थी, लेकिन मौके पर जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। मामला सामने आने के बाद एडीएम वागीश शुक्ला ने ईओ को नोटिस जारी करते हुए त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय होगी।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशAugust 20, 2026निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
Breaking_NewsAugust 19, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsAugust 19, 2026बच्चों को बचाने के लिए 50 वर्षी व्यक्ति खुद नदी में, लापता
