सोनभद्र। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। नीति आयोग द्वारा आयोजित यूज़ केस चैलेंज में जिले की पहल “डैशबोर्ड टू मॉनिटर निपुण भारत मिशन” को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस संबंध में नीति आयोग ने जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र, श्री बद्रीनाथ सिंह, आईएएस को पत्र भेजकर सूचित किया है कि यह सम्मान 9 अक्टूबर 2025 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी में आयोजित होने वाले यूज़ केस अवार्ड सेरेमनी में प्रदान किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी, जागृति अवस्थी ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। निपुण भारत मिशन की प्रभावी क्रियान्वयन और सतत निगरानी हेतु विकसित की गई डिजिटल प्रणाली ने राष्ट्रीय स्तर पर सोनभद्र की छवि को शिक्षा क्षेत्र में नवाचार का केंद्र स्थापित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुकुल आनंद पाण्डेय ने कहा कि डैशबोर्ड आधारित प्रणाली ने विद्यालयों की प्रगति की वास्तविक समय में समीक्षा, कमजोर बिंदुओं की पहचान और सुधारात्मक कदम उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सम्मान पूरे जिले के शिक्षकों, शिक्षा विभाग की टीम और सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
