डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-चोपन थाना पुलिस ने दशहरा मेले की भीड़ के बीच अवैध शराब बेचने वाले कारोबारी को दबोचकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर डाला स्थित बीज भंडार की एक दुकान में छापेमारी कर 8 लीटर 640 मिली देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की। वहीं मौके से आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर को उपनिरीक्षक मय हमराह हेड कांस्टेबल शिवशरण राम व टीम कच्चा डाला मेले में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि झूलन टोली के पास स्थित जनरल स्टोर व बीज भंडार की दुकान का मालिक अपनी दुकान के अंदर देशी व अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी तो दुकानदार कृष्ण कुमार कुशवाहा पुत्र राम कुमार कुशवाहा निवासी डाला मल्लिन बस्ती थाना चोपन उम्र 46 वर्ष मौके पर मौजूद मिला। तलाशी के दौरान दुकान में छिपाकर रखी शराब की बोतलें बरामद हुईं।बरामद शराब में आइकॉनिक लाइट 3 सीसी, इंपीरियल ब्लू 2 सीसी, 8 पीएम 2 पाउच, ऑफिसर चॉइस 8 पाउच, ब्लू लाइन देशी शराब 15 पाउच तथा दारु डंगरी देशी शराब 18 पाउच शामिल हैं। प्रत्येक में 180 मिली मात्रा पाई गई, जिनका कुल मिलाकर लगभग 8 लीटर 640 मिली हुआ पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि दशहरा पर्व पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए वह शराब बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
