सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जिले में तेज रफ्तार और नशे की लत ने एक बार फिर कहर बरपाया है। जुगैल थाना क्षेत्र के भीतरी गांव में जिरही मंदिर में पूजन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें बच्चों समेत 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण एम्बुलेंस को सूचना देने में देरी हुई। करीब एक घंटे बाद किसी तरह एक एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जबकि अन्य घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहनों और पिकअप के सहारे अस्पताल पहुंचाया गया।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया, जहां 13 लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं।घटना की जानकारी मिलते ही जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने अस्पताल जाकर घायलों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
