सोनभद्र। जनपद में बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपने ही पिता को दोस्त के साथ मिलकर न सिर्फ पीटा, बल्कि घर से भी निकाल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है।सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड से सामने आई ये तस्वीरें इंसानियत को झकझोर देने वाली हैं। यहां एक बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता की बेरहमी से पिटाई की। बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर बेटा अपने पिता को छत पर ले गया और वहीं मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो किसी पड़ोसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो वायरल होते ही अनपरा पुलिस हरकत में आई और तत्काल दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सच्चाई खंगालने में जुटी है। पिता—जिसके कंधों पर बेटे का बचपन चलता है, वही बेटा जब उसी पिता पर हाथ उठाए तो सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि आखिर हमारे समाज में रिश्तों की मर्यादा कहां खो रही है। पुलिस की जांच क्या नया खुलासा करती है, ये देखना होगा। बरहाल पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी में घरेलू विवाद की बात सामने आई है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार