रिपोर्ट AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। जनपद में छठ पूजा के दौरान अचानक मौसम ने बदला मिजाज और आस्था के इस महापर्व में बरसात बन गई चुनौती। सोन नदी किनारे चोपन नगर के छठ घाट पर अर्घ्य से ठीक पहले हुई जोरदार बारिश ने श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मचा दी। हालात को देखते हुए एसपी खुद मौके पर पहुंचे और व्रतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। छठ महापर्व का माहौल श्रद्धा, आस्था और भक्ति से भरा हुआ था लेकिन अर्घ्य से ठीक पहले अचानक आसमान से बरसे पानी ने माहौल को बदल दिया।

छठ व्रतियों के साथ घाट पर पहुंचे परिवार जन बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए एसपी सोनभद्र तुरंत पहुंचे और पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला। थाना चोपन पुलिस और पीएसी के जवान भीड़ में किसी प्रकार की अफरा-तफरी न हो, इसके लिए लगातार मोर्चा संभाले रहे। पुलिस ने व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। फिलहाल बारिश थम चुकी है, लेकिन पुलिस की चौकसी अब भी जारी है ताकि श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई आँच न आए।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार