सोनभद्र(AKD/ गिरीश तिवारी):- जनपद के समस्त थाना पुलिस द्वारा द्वारा सार्वजनिक स्थल पर लोगों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन को बताया गया कि 01 जुलाई 2024 से भारत में तीन नए अपराध संबंधी कानून लागू किए जा चुके हैं

भारतीय न्याय संहिता (BNS),भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS),भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)इस अवसर पर जनता को जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण के विशेष प्रावधान, अपराध जांच में आधुनिक तकनीक एवं फॉरेन्सिक विज्ञान के उपयोग, तथा पीड़ित-केंद्रित न्याय प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

इसी क्रम में आम नागरिकों व छात्र-छात्राओं को तीनों नए कानूनों से संबंधित प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को इन कानूनों के महत्व, नागरिक अधिकारों की सुरक्षा और डिजिटल युग में न्याय प्रणाली की पारदर्शिता के विषय में जागरूक किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे नए कानूनों की जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग रहें।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार