डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-: कड़ाके की ठंड के बीच मानवता और सामाजिक दायित्व का जीवंत उदाहरण पेश करते हुए प्रेस क्लब डाला की ओर से बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र स्थित अचलेश्वर मंदिर प्रांगण में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के तहत ठंड से सबसे अधिक प्रभावित वंचित वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाई गई,कार्यक्रम के दौरान डाला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2, 3, 4 और 5 में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल वितरित किए गए।

प्रेस क्लब डाला के अध्यक्ष सनोज तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सहायता करना ही प्रेस क्लब का मूल उद्देश्य और नैतिक दायित्व है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह अभियान किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी एक सप्ताह के भीतर नगर के सभी वार्डों में चिन्हित गरीब, असहाय और वंचित परिवारों के बीच कुल एक हजार कंबल वितरित किए जाएंगे।सनोज तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता केवल घटनाओं की रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी पत्रकार का कर्तव्य है। प्रेस क्लब डाला इसी सोच के साथ निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और आगे भी ऐसे सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रेस क्लब डाला की इस मानवीय पहल की खुले दिल से सराहना की और इसे जरूरतमंदों के लिए संबल देने वाला सराहनीय कदम बताया। लोगों का कहना था कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ साथ आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर पं. ओम प्रकाश तिवारी, राजकिशोर गुप्ता, अजय गुप्ता, राजवंश चौबे, मनोज तिवारी, गुड्डू पटेल, जगदीश तिवारी, मुन्ना तिवारी, मोहम्मद आरिफ, अर्जुन मौर्या,मिथिलेश भारद्वाज, अनिल अग्रहरी,नीरज पाठक, गिरीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
