सोनभद्र(AKD,गिरीश तिवारी)- चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत ग्राम बिल्ली मारकुंडी में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खाना बनाते समय 42 वर्षीय सविता देवी पत्नी कृष्णा प्रसाद कोल को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह चूल्हे की आग में गिर गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सविता देवी को मृत घोषित कर दिया।चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
