सोनभद्र/अनपरा (AKD/गिरीश तिवारी)-
अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ममूआर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब रविवार को एक कुएं में युवक का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया।मृतक की पहचान अत्री लाल पुत्र स्वर्गीय रामनरेश उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ममूआर थाना अनपरा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अत्री लाल 7 नवंबर की सुबह घर से निकला था और तभी से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी 8 नवंबर को अनपरा थाने में दर्ज कराई थी।शव करीब 48 घंटे पुराना बताया जा रहा है। मृतक के चेहरे और शरीर पर मछलियों व अन्य जलीय जीवों के काटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
