(AKD/गिरीश तिवारी)–
सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज में सुरक्षा को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। उरमैरा से चंडी तिराहे तक बने ओवरब्रिज पर रात के समय कुछ युवक तेज रफ्तार वाहनों के बीच खड़े होकर मोबाइल कैमरे से रील बनाने में जुटे नजर आए। अंधेरे में बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के यह न केवल खुद के लिए, बल्कि वहां गुजर रहे राहगीरों के लिए भी घातक साबित हो सकता था।सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने शहर में हलचल मचा दी है। वीडियो में दिख रहा है कि युवाओं की भीड़ और उनकी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण देती प्रतीत होती है। स्थानीय लोग और राहगीर इस हरकत को खतरनाक बताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है और संबंधित युवकों की पहचान कर उन्हें सख्त कार्रवाई के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है। यह घटना शहर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की प्रभावशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
