AKD/गिरीश तिवारी
पिपरी/सोनभद्र: थाना क्षेत्र में रीवा रांची हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वन देवी मंदिर के पास एक कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रेलर पलटते ही कोयला हाईवे पर बिखर गया, जिससे दोनों ओर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे से शुरू हुआ जाम कई घंटों तक लगा रहा।

रोडवेज बसों समेत छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीर जाम के झाम में फंसे परेशान होते रहे। गर्मी और असुविधा के चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कोयला हटवाकर यातायात बहाल कराने में जुट गई। भारी वाहनों की भीड़ और संकरी सड़क के चलते जाम हटाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।फिलहाल ट्रेलर को सड़क से हटाने और हाईवे को पूरी तरह साफ कराने का काम जारी है, ताकि वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सके।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान