(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र: कोन थाना क्षेत्र में दो पक्षों के आपसी विवाद के दौरान पुलिस बल पर हमला और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान पीआरवी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार 11 दिसंबर की शाम करीब 7:53 बजे पीआरवी 7505 पर ग्राम हडवरिया टोला परसवा निवासी सुदर्शन राम ने पारिवारिक विवाद में मारपीट की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो चुकी थी और स्थिति लगातार बिगड़ रही थी। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और पीआरवी 3095 को मौके पर बुलाया गया।पुलिस के पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और विवाद उग्र हो गया। भीड़ ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने गए पुलिसकर्मियों को चोटें आईं, जबकि पीआरवी 3095 का पिछला शीशा और पीआरवी 7505 के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।घटना के संबंध में हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव की तहरीर पर कोन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने आज 13 दिसंबर को कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र, बब्लू, शिवप्रसाद, विवेक और रम्भा को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी हडवरिया टोला परसवा, थाना कोन के निवासी हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 14, 2026बीर बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह 15 मार्च को, तैयारियां जोरों पर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत