(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र : घोरावल से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। अंग्रेजी शासनकाल में वर्ष 1856 में स्थापित ऐतिहासिक थाने की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि एक विशेष वर्ग द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर पुराने थाना परिसर और उससे जुड़ी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह जमीन राजस्व अभिलेखों में थाना और नगर पंचायत के नाम दर्ज है। इसके बावजूद बीते एक सप्ताह से लगातार यहां निर्माण और कब्जे की गतिविधियां की जा रही थीं। विरोध के बाद स्थानीय लोग जिलाधिकारी से मिले और पूरे मामले की लिखित शिकायत सौंपी।

गौर करने वाली बात यह है कि नए भवन में थाना शिफ्ट होने के बाद कुछ समय तक इसी पुराने भवन में तहसील का संचालन भी हुआ था, जिससे इस भूमि का शासकीय और ऐतिहासिक महत्व और बढ़ जाता है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। समिति पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने की मांग पर अड़े हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
