सोनभद्र। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंदुआरी पुलिस चौकी के समीप हरे कृष्णा ढाबे के पास मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी की ओर से आ रही एक कार ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक सत्य प्रकाश गुप्ता पुत्र स्व. सुरेश प्रसाद, निवासी दौलतपुर रोड पाण्डेयपुर, वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कार में चालक फंस गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को कार से बाहर निकाला और तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सड़क दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया और मौके पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम को बहाल करा दिया और यातायात सुचारू किया। सेल फोन पर बातचीत में हिंदुआरी पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो घायल ओरिएंटल बैंक, रॉबर्ट्सगंज शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और वाराणसी से अपनी कार से रॉबर्ट्सगंज आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस द्वारा घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
