(AKD/गिरीश तिवारी)-
डाला/सोनभद्र-डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी में शुक्रवार की सायं ओवरब्रिज के पास यातायात नियमों का उल्लंघन कर गलत दिशा से जा रहे पांच टिपर वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है,सभी पांचों टिपर वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।इस संबंध में डाला चौकी इंचार्ज आशीष पटेल ने बताया कि ओवरब्रिज के पास नियमित चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई है । उन्होंने कहा कि भारी वाहनों द्वारा गलत दिशा में आवागमन से सड़क हादसों की आशंका बनी रहती है। यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भविष्य में भी इस तरह की चेकिंग लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी |
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार